फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ऑनलाइन ठगी कर महिला के खाते से निकाले दो लाख पुलिस ने कराए वापस

Fri, 13 Feb 2026 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। एक महीने पहले कस्बा निवासी महिला गुड़िया शुक्ला से ऑनलाइन ठगी कर उनके पीएनबी खाते से निकाले गए दो लाख रुपये कोतवाली पुलिस की साइबर सेल टीम ने बृहस्पतिवार को वापस करा दिए।
विज्ञापन

19 दिसंबर 2025 को गुड़िया शुक्ला ने एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से बेहट कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी, कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उससे ऑनलाइन ठगी कर ली गई है। उसके पीएनबी खाते से दो लाख रुपये निकाल लिए हैं। शिकायत के बाद पुलिस की साइबर सेल टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संबंधित बैंक के अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया और महिला के खाते से निकाले गए दो लाख रुपये फ्रीज करा दिए। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पीड़ित महिला को कोतवाली बुलाया और उसके खाते से निकाली गई शत प्रतिशत धनराशि वापस कराई। इस पर महिला ने पुलिस का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें