फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एमएसयू के स्टार्टअप घाड़ नेचुरल्स को मिला दो करोड़ का एंजल निवेश

Fri, 13 Feb 2026 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवांरका। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के इनक्यूबेटेड स्टार्टअप ''घाड़ नेचुरल्स'' को दो करोड़ का एंजेल निवेश प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्टार्टअप मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
विज्ञापन

इस अवसर पर विश्वविद्यालय में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कुलपति प्रोफेसर विमला वाई एवं कुलसचिव कमल कृष्ण ने घाड़ नेचुरल्स के संस्थापक विशाल गर्ग को सम्मानित किया। साथ ही घाड़ नेचुरल्स के नवीन उत्पाद देसी गाय का शुद्ध घी का औपचारिक लोकार्पण भी किया। घाड़ वर्तमान में गुड़, शक्कर, अचार, कोल्ड प्रोसेस्ड तेल जैसे पारंपरिक एवं प्राकृतिक उत्पादों का सफलतापूर्वक निर्माण एवं विपणन कर रहा है। स्टार्टअप की कोल्ड प्रेस्ड ऑयल यूनिट का उद्घाटन कुछ दिन पहले प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने किया था।
स्टार्टअप की सभी विनिर्माण गतिविधियां ग्राम जैतपुर कलां (बेहट) में संचालित की जा रही हैं, जिससे स्थानीय किसानों, ग्रामीण युवाओं एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान को प्रत्यक्ष रूप से सशक्त किया जा रहा है। इस दौरान कुलपति और कुलसचिव ने कहा कि आज भारत वैश्विक स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा है। विश्वविद्यालयों की भूमिका अब केवल शिक्षा तक सीमित नहीं रही, बल्कि वे विश्वस्तरीय उद्यमियों और इनोवेशन लीडर्स तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें