फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुम हुए 25 मोबाइल पुलिस ने किए बरामद

विज्ञापन
गुम हुऐ मोबाइल लोगो को वापिस कराते एसपी राजेश कुमार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले भर में छह माह में गुम हुए लोगों के 25 मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद कर लिए। पुलिस ने सभी मोबाइल उनके स्वामियों को सौंप दिए। इसके साथ ही पुलिस ने गुम हुए मोबाइल ढूंढने के लिए सर्विलांस प्रभारी का नंबर भी जारी किया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी राजेश कुमार ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि पिछले छह माह में लोगों के मोबाइल फोन गुम होने की अनेक शिकायतें मिली थीं। इन मोबाइल फोन को बरामद करने के लिए स्वाट एवं सर्विलांस की टीम को लगाया गया। टीमों ने कार्रवाई करते हुए 25 एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। शनिवार को पुलिस लाइन में सभी मोबाइल फोन को उनके स्वामियों को सौंप दिए गए हैं। इसके साथ ही एसपी सिटी ने गुम हुए मोबाइल फोन को तलाशने के लिए सर्विलांस प्रभारी अजब सिंह का मोबाइल फोन नंबर 9454409192 जारी किया है। बताया कि कोई भी व्यक्ति मोबाइल फोन गुम होने पर इस नंबर पर जानकारी दे सकता है। ताकि पुलिस उसका मोबाइल फोन बरामद कर सके।
इन लोगों को वापस दिए मोबाइल फोन
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मनव्वर अली निवासी तांशीपुर, दुष्यंत कुमार निवासी बड़गांव, श्याम सुंदर निवासी पुरानी मंडी, अरविंद निवासी गांव मोहंडपुर, वसीम अहमद निवासी खाताखेड़ी, इरफान निवासी गांव घान्नाखंडी, अशोक निवासी एवन कॉलोनी, सागर निवासी नुमाइशकैंप, शाहरूख निवासी गांव कुम्हारहेड़ा, आशीष कुमार निवासी गांव अबाबकरपुर नोगांवा, वाशु कुमार निवासी बेहट रोड, आयुष कौशिक निवासी नवादा रोड, वंशिका निवासी माधवनगर, वासिद निवासी पुरानी मंडी, दीपक निवासी गांव जंधेड़ा, जीशान अहमद निवासी बेहट रोड, ताहिर निवासी अंबेहटा पीर, बल्लूराम निवासी गांव मंढ, श्वेता निवासी पानीपत हरियाणा, नौशाद निवासी खाताखेड़ी, प्रमोद निवासी बेहट, आदेश निवासी माधवनगर, इमरान निवासी नवीनगर, मोहित कुमार निवासी हकीकतनगर और दिनेश कुमार निवासी दयाल कॉलोनी को उनके मोबाइल फोन सौंपे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें