फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव सकुशल संपन्न कराने को पुलिस तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
- मंडल में 592 लाइसेंसी शस्त्र निलंबन को भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन

- 15 हजार से ज्यादा लोग किए गए मुचलका पाबंद
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। पंचायत चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। गांव दर गांव ऐसे लोगों को मुचलका पाबंद किया जा रहा है, जिनसे चुनाव में खलल पड़ने की आशंका है। करीब 15 हजार से ज्यादा लोग मुचलका पाबंद हो चुके हैं। इसके अलावा 592 लाइसेंसी शस्त्र भी निलंबित कराने की संस्तुति कर जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी गई हैं।
विज्ञापन

डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि तीनों जिले के पुलिस कप्तानों को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर तैयारियां पूर्ण करने के लिए निर्देश दिया है, जिसमें पुलिस जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों का आपराधिक रिकार्ड है, उनके लाइसेंसी शस्त्र निलंबित कराए जाएंगे। ऐसे लोगों की रिपोर्ट तैयार करके संबंधित जिले के जिलाधिकारी को भेजी गई हैं। मंडल के तीनों जिलों में करीब 38 हजार लाइसेंसी असलहा हैं, अभी तक 12 प्रतिशत असलहा जमा हुए हैं। लाइसेंसी असलहा जमा कराने में तेजी लाने को कहा गया है। डीआईजी ने बताया कि यदि कोई भी चुनाव प्रभावित करने का प्रयास करेगा तो उस पर गैंगस्टर और एनएसए तक की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस किसी के दबाव में आकर कोई गलत काम नहीं करेगी। यदि इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही होती है, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें