फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले झंडे दिखाने की चेतावनी पर पुलिस ने आसपा नेताओं को रखा नजरबंद

विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन देते आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
पुलिस ने आसपा नेताओं को रखा नजरबंद
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने से रोकने पर काले झंडे दिखाने की चेतावनी दिए जाने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह ही आजाद समाज पार्टी के विधिक सलाहकार संदीप कांबोज, विधान सभा बेहट क्षेत्र अध्यक्ष विनोद पेगवाल और नितिन बंसल को उनके घरों से थाने ले जाकर नजरबंद कर दिया। भूख हड़ताल की धमकी देने के बाद शाम के वक्त एसडीएम ने थाने पहुंचकर आसपा नेताओं से ज्ञापन लेकर उन्हें उनके घर भिजवाया।
बता दें कि आजाद समाज पार्टी के विधिक सलाहकार संदीप कांबोज ने दो दिन पहले सहारनपुर आगमन पर गृहमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने से रोकने पर काले झंडे दिखाने की चेतावनी दी थी। इसी के मद्देनजर फतेहपुर थाना पुलिस ने सुबह के समय पहले तो संदीप कांबोज को उनके घर से ले जाकर थाने पर बैठा दिया। इसके बाद विनोद पेगवाल और नितिन बंसल को भी थाने पर लाकर नजरबंद कर दिया। वहां इनके द्वारा ज्ञापन देने से रोकने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी गई। इस पर थानाध्यक्ष सतेंद्र नागर ने अफसरों से बात की। इसके बाद एसडीएम बेहट रामजी लाल थाने पहुंचे और उन्होंने आसपा नेताओं से ज्ञापन लेकर उसे गृहमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में पुलिस उत्पीड़न से निजात दिलाने, बंद पड़ी टोडरपुर मिल को चालू कराने, शिक्षक भर्ती में अनियमितताओं पर कार्रवाई, गन्ना मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने, एमएसपी पर कानून बनाने, आंदोलन में शहीद हुए किसानों को 25 लाख रुपये मुआवजा सहित दस मांगें प्रमुखता से उठाई हैं। ज्ञापन देने वालों में आसपा नगर अध्यक्ष मो. दानिश, इजहार प्रधान भटपुरा, फिरोज खान, विकास सैनी, सोपाल कांबोज, रविंद्र, शिव कुमार, हाजी शौकीन, सलमान, धर्मेंद्र, करतार सिंह, रोबिन कर्णवाल, प्रवेश कश्यप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें