फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर पुलिस अलर्ट, पैदल मार्च निकाला

Fri, 04 Apr 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर दूसरे दिन भी पुलिस अलर्ट मोड पर रही। संवदेनशील, अति संवदेशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस की कड़ी नजर है। शुक्रवार को मस्जिदों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। खुफिया एजेंसियां भी हर गतिविधियों पर नजर रखेंगी। साथ ही ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीओ द्वितीय शैलेंद्र प्रताप गौतम के नेतृत्व में देहात कोतवाली पुलिस ने अपने क्षेत्र में पैदल मार्च निकाला। इनके अलावा ढोलीखाल, खाताखेड़ी, नेहरू मार्केट, शेखपुरा कदीम, अरबी मदरसा मार्ग, खानआलमपुरा, चिलकाना रोड, छत्ता जंबूदास, अंबाला रोड, देहरादून रोड, नेहरू मार्केट सहित अनेक मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस ने पैदल मार्च किया। इसके साथ ही घंटाघर पर पुलिस-फोर्स तैनात रहा।
एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। तीन कंपनी पीएसी और आरएएफ के जवान अलग-अलग क्षेत्रों में पैदल मार्च कर रहे हैं। इनके अलावा सीओ भी अपने सर्किल क्षेत्रों में नजर रखेंगे। थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि वह अलर्ट मोड पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें