नानौता। नानौता निवासी सुशील जैन ने घरेलू कार्य को रखी महिला पर घर से करीब दस लाख रुपये कीमत के जेवरात सहित नगदी चोरी करने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। उन्होंने थाने में तहरीर देकर बताया कि अक्सर उनकी पत्नी की तबीयत खराब रहती है।
इस वजह से नगर निवासी एक महिला उन्होंने घर पर घरेलू कार्य करने लिए रखा है। आरोप है कि उनके घर से जनवरी माह में करीब तीन तोले की सोने की चेन गायब हो गई थी। इसके बारे में पूछताछ करने पर सहायिका ने साफ इन्कार कर दिया था। उन्होंने बताया कि इसके बाद भी समय-समय पर घर से सोने के जेवर सहित नगदी गायब होती रही। अभी कुछ दिनों पूर्व उन्होंने घर में एक कैमरा लगा दिया। जिसमें आरोपी की तीन अलग-अलग चोरी करने की घटना कैद हो गई। पीड़ित ने बताया कि महिला ने उनके घर से अब तक करीब दस लाख रुपये कीमत के सोने के जेवर सहित नकदी की चोरी कर ली है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।