फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को देख भागे मनचले

Fri, 24 Mar 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। पुलिस की एंटी रोमियो स्क्वॉड ने बृहस्पतिवार को नगर में मनचलों के खिलाफ अभियान शुरू किया तो मनचलों में भगदड़ मच गई। कोतवाल चमन सिंह चावड़ा के नेतृत्व में टीम ने स्कूल कालेजों के आसपास खड़े मजनुओं की जमकर खबर ली और वहां से भगा दिया। 
विज्ञापन


भाजपा ने चुनाव के समय अपने संकल्प पत्र में महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो अभियान चलाने का वायदा किया था। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही पुलिस एवं प्रशासन ने मजनुओं के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार को कोतवाल चमन सिंह चावड़ा के नेतृत्व में एंटी रोमियो स्क्वॉड स्कूल कालेजों के पास पहुंचा तो मजनुओं में हड़कंप मच गया। पुलिस को देख मजनू इधर उधर भागने लगे तो पुलिस ने कईयों को दबोच लिया। पुलिस के हाथ में आते ही वह गिड़गिड़ाने लगे। बाद में पुलिस ने उन्हें आईंदा पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। 

पुलिस की एंटी रोमियो टीम रेलवे रोड, डिग्री कालेज, लालवाला रोड, सुभाष चौक, इंडस्ट्रियल एस्टेट, देवबंद मंगलौर रोड समेत नगर में स्थित ट्यूशन सेंटरों पर पहुंची तो कई रोमिया युवतियों का पीछा करते मिले। जिन्हें पुलिस ने दौड़ा दिया। कोतवाल चमन सिंह चावड़ा ने कहा कि एंटी रोमियो स्क्वॉड नगर में लगातार सक्रिय रहेगा इसलिए महिलाओं और युवतियों को मनचलों से डरने की जरूरत नहीं है। सादी वर्दी में स्कूल,  कालेज और बाजारों में महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। 
विज्ञापन


जरुरत पडने पर मजनूओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रुप से दुकानों पर यदि भीड़ जमा पाई जाती है तो ऐसे दुकानदारों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें