सहारनपुर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा को लेकर अभियान तेज कर दिया है। इसके तहत रविवार तक जनपद के 21 थानों में 33 हजार शरारती तत्वों को मुचलकों पाबंद कर दिया गया। इसके साथ ही शस्त्र लाइसेंस जमा कराने शस्त्र धारकों को नोटिस जारी किए गए।
एसएसपी ने आकाश तोमर ने बताया कि चुनाव सकुशल संपन्न कराने को पुलिस पूरी तरह सक्रिय है। इसी के तहत शरारती तत्वों और संवेदनशील इलाकों को चिंहित किया जा रहा है। अभी तक 40 से अधिक संवेदनशील इलाके चिह्नित कर लिए गए हैं। इसके अलावा 33 हजार शरारती तत्वों को मुचलकों में पाबंद किया है। हाल ही में जेल से जमानत पर छूटकर आए आरोपियों पर भी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा सक्रिय अपराधियों पर गुंडाएक्ट और गैंगस्टर लगाने की कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया पर रहेेगी नजर, आपत्तिजनक पोस्ट पर होगी कार्रवाई
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि पुलिस की ओर से सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाएगी। इसको लेकर सोशल मीडिया सेल बनाई गई है। आपत्ति जनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।