जामा मस्जिद से जुमे की नमाज के दौरान तैनात सुरक्षाबल
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे विरोध के चलते शुक्रवार को भी पुलिस अलर्ट रही। महानगर में घंटाघर से चौक फव्वारा और पुराने शहर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।
देवबंद में चल रहे धरने को लेकर पुलिस जनपद भर में हर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। डेढ़ माह पूर्व नागरिकता संशोधन कानून को लेकर महानगर में चौक फव्वारा स्थित जामा मस्जिद से लेकर घंटाघर तक लोगों ने प्रदर्शन किया था। इसके बाद घंटाघर पर जाम लगाकर विरोध जताया था, जिसको लेकर नगर कोतवाली में 1600 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर 200 से अधिक लोगों की पहचान कर उन्हें नोटिस भेजे गए थे। इसके बाद से पुलिस हर सप्ताह जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट है। शुक्रवार को घंटाघर से लेकर चौक फव्वारा और पुराने शहर में एसपी सिटी विनीत भटनागर की अगुवाई में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इसके अलावा घंटाघर और चौक फव्वारा पर पुलिस बल तैनात रहा। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस एहतियात पर पूरी सावधानी बरती जा रही है। महानगर में पूरी तरह शांति है। किसी नेे माहौल खराब करने की कोशिश की तो कार्रवाई की जाएगी।