फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से भी बदमाश को चिह्नित नहीं कर पाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। चंद्रनगर में भाजपा विधायक की कोठी के सामने कपड़ा कारोबारी के घर दिनदहाड़े चाकू के बल पर लूट करने वाले बदमाश को पुलिस सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद चिह्नित नहीं कर पाई है। इस मामले में पुलिस नौकरानी से भी पूछताछ कर चुकी है, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर चंद्रनगर में विधायक देवेंद्र निम की कोठी के सामने रहने वाले कपड़ा कारोबारी अवनीश पसरीचा के घर पर दिनदहाड़े एक बदमाश ने घुसकर व्यापारी की पत्नी के जेवरात उतरवा लिए थे। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गया था। सामने ही दूसरे मकान पर लगे सीसीटीवी में बदमाश की तस्वीर कैद हो गई थी, जो साढ़े तीन बजे घर के अंदर घुसा था। इस मामले में पुलिस ने नौकरानी से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में लिया है, लेकिन अभी तक पुलिस को बदमाश का कोई सुराग नहीं मिला है। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि बदमाश मुंह पर कपड़ा लपेटे हुए था। पुलिस टीम घटना के खुलासे के लिए लगी है। जल्द बदमाश को गिरफ्तार वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें