फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे स्टेशन पर चला पुलिस का चेकिंग अभियान

Fri, 14 Aug 2026 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म और आने-जाने वाली ट्रेनों में चेकिंग की। इस दौरान यात्रियों के सामान और बैग की तलाशी ली गई। संदिग्ध वस्तुओं और गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई।
विज्ञापन

एएसपी मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में कोतवाली सदर बाजार, जीआरपी, आरपीएफ ने डॉग स्कवाॅड के साथ रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की। ट्रेनों में सवार यात्रियों के सामान की भी जांच की गई। स्टेशन परिसर में लावारिस वस्तुओं की सूचना मिलने पर पुलिस को जानकारी देने के लिए यात्रियों को जागरूक किया गया। स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वारों के साथ ही प्लेटफार्मों पर भी पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई है। पुलिस ने यात्रियों से अपील की कि वह किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु को नजरअंदाज न करें और पुलिस को इसकी सूचना दें। एएसपी मनोज कुमार यादव ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है। रेलवे स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें