फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पुलिस ने 30 लाख की स्मैक के साथ तस्कर पकड़ा

Wed, 08 May 2024 11:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा(सहारनपुर)। सरसावा पुलिस ने मंगलवार रात एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से करीब 30 लाख रुपये कीमत की 300 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बरेली से लाकर क्षेत्र में स्मैक बेचने का काम करता है।
विज्ञापन


रुड़की पंचकूला राजमार्ग पर टोल प्लाजा के नजदीक चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक पर खड़े एक युवक इरफान उर्फ ज्योति पुत्र लियाकत निवासी बाढ़ी माजरा थाना गंगोह को गिरफ्तार किया। तलाशी में आरोपी के पास से नशीला पदार्थ स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अंतरराज्यीय नशा तस्कर है, जो बाहर से नशा लाकर यहां पर बेचता था। फिलहाल आरोपी बरेली से नशीला पदार्थ लेकर आया था, जो यहां महंगे दामों में बेचना था। पुलिस उन लोगों की भी तलाश कर रही है, जो आरोपी से नशा खरीदने की तैयारी में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें