फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पुलिस ने खनन लदी पांच ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
-रेलवे रोड चौकी पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन


फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

देवबंद। पुलिस ने नगर के सुभाष चौक पर मिट्टी से लदी पांच ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ी हैं। पुलिस का कहना है कि अवैध खनन किया जा रहा था। ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज किया जाएगा।
विज्ञापन


नगर की सड़कों पर नियमों को ताक पर रखकर ट्रैक्टर ट्रालियों से दिन-रात बिना किसी रोकटोक के मिट्टी की ढ़ुलाई की जा रही है। स्कूलों की छुट्टी के समय भी यह मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रालियां सड़कों पर फर्राटा भर रही हैं। मंगलवार को रेलवे रोड पुलिस चौकी इंचार्ज राजन पुंडीर ने टीम के साथ सुभाष चौक पर पांच मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ा है। यह हाईवे से शास्त्री चौक की तरफ जा रही थीं। राजन पुंडीर ने बताया कि सुबह से मिट्टी की ढ़ुलाई हो रही थी। चालकों को मना भी किया गया, लेकिन वह नहीं माने। इसके चलते पांच ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ा गया है, जिन्हें सीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें