फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 960 नशीले कैप्सूल के साथ पुलिस ने नशा तस्कर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
- हरियाणा के यमुनानगर से नशीली दवा लाकर करता था सप्लाई
विज्ञापन

फोटो समाचार -
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने हरियाणा से नशीली दवा लाकर जिले में सप्लाई करने वाले नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 960 नशीले कैप्सूल मिले हैं। पकड़ा गया आरोपी शामली जिले का रहने वाला है। वह पहले भी जेल जा चुका है।
विज्ञापन

सोमवार रात थाना सदर बाजार प्रभारी कपिल देव टीम के साथ कोर्ट रोड पुल के पास रेलवे खंडहर क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बिट्टू निवासी गढ़ी श्याम जिला शामली बताया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि नशीली दवा हरियाणा के यमुनानगर से लेकर आता था और अपने गांव और आसपास के क्षेत्रों में बेचकर अच्छा पैसा कमाता था। आरोपी ने यह भी बताया कि इन कैप्सूल की सप्लाई कांधला क्षेत्र में करने जा रहा था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके खिलाफ वर्ष 2017 में थाना कांधला में भी मामला दर्ज हो चुका है। अब थाना सदर बाजार में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें