फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्राओं को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क

विज्ञापन
- सहारनपुर शहर में बृहस्पतिवार रात पैदल भ्रमण पर निकले एसएसपी डा. एस चनप्पा। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। रविदास जयंती को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने महानगर सहित कई प्रमुख आयोजनों के संबंध में गांवों में जाकर आयोजकों के साथ बैठक की। लोगों से अपील की कि कार्यक्रम शांतिपूर्वक किए जाएं, किसी तरह का विवाद नहीं होना चाहिए। शनिवार को संत रविदास जयंती मनाई जाएगी। 26 से 28 फरवरी तक पूरे जनपद में 500 से ज्यादा कार्यक्रम होंगे। इनमें सबसे ज्यादा कार्यक्रम 27 फरवरी को होने हैं। कई जगहों पर शोभायात्रा भी निकाली जाएंगी। इसके मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अखिलेश सिंह व एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने क्षेत्र के लोगों से वार्ता कर रविदास जयंती के कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न करने की अपील की।
विज्ञापन

एसएसपी ने किया पैदल मार्च
सहारनपुर। रविदास जयंती की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बृहस्पतिवार की शाम एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने शहर में कई जगहों पर पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त की। इसके साथ ही पुलिस को शरारती तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए। एसएसपी ने बताया कि पुलिस पूरी तरह चौकस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें