फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन अलर्ट, हर गतिविधि पर रहेगी नजर

विज्ञापन
- कुतुबशेर थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों के साथ पैदल गश्त करते एसएसपी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी की ओर से छह दिसंबर को काला दिवस मनाने के आह्वान को लेकर पुलिस प्रशासन के साथ ही खुफिया विभाग की टीमें अलर्ट हो गई हैं। कमेटी की ओर से रविवार को काली पट्टी बांधकर नमाज के साथ ही मुस्लिम समाज के लोगों से कारोबार बंद रखने की अपील भी की गई है। इसके चलते मस्जिदों और अन्य धर्मस्थलों के आसपास पुलिस फोर्स को अधिक सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कमेटी और कुछ अन्य संगठनों के नाम पर सोशल मीडिया पर भी शनिवार शाम से कुछ संदेश वायरल हुए हैं। इनमें रायवाला रोड स्थित शाहबलोल क्षेत्र में जनसभा करने से लेकर अध्योध्या की घटना को लेकर रोष जाहिर करने की अपील की गई है। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से किसी तरह की जनसभा के लिए अनुमति नहीं दी गई है। ऐसे संदेश वायरल होने पर सोशल मीडिया पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि जनसभा के लिए कोई अनुमति न तो दी गई है और न ही दी जाएगी।
तीन थाना क्षेत्रों पर रहेगी अधिक नजर
- पुलिस प्रशासन के प्लान के मुताबिक मंडी कोतवाली, थाना कुतुबशेर और नगर कोतवाली क्षेत्र में सबसे अधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। वायरल हो रहे संदेश में जनसभा से जुड़ा स्थल मंडी कोतवाली क्षेत्र में ही आता है। पुलिस के साथ ही खुफिया विभाग की टीमें भी इन थाना क्षेत्रों में अधिक सक्रिय रहेंगी।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था देखी, मास्क न लगाने वालों को फटकार लगाई
- छह दिसंबर से पूर्व शनिवार रात एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने थाना कुतुबशेर सहित शहर के अन्य कई क्षेत्रों में थाना प्रभारियों और पुलिस टीमों के साथ पैदल ही भ्रमण किया। यहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था देखने के साथ ही लोगों को कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने के निर्देश भी दिए। कुछ मास्क न लगाने वालों को चेतावनी दी गई तो कुछ के चालान भी कटवाए गए। कप्तान के पैदल भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी रात में भी अतिक्रमण हटाने की हिदायत देते नजर आए।
विज्ञापन

---

- कुतुबशेर थाना क्षेत्र में पैदल भ्रमण पर निकले एसएसपी।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें