फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: यमुना में अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

Mon, 17 Nov 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
मिर्जापुर की हथिनीकुंड चौकी क्षेत्र में यमुना में खनन करते हुए पकड़ी गई ट्रॉली। श्रोत-पुलिस
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोतवाली पुलिस ने यमुना नदी क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान हरियाणा के नंबर की एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को यूपी सीमा के भीतर अवैध खनन करते हुए पकड़ा। पुलिस की अचानक दबिश को देखते ही खनन तस्कर अपनी चार ट्रॉलियों को मौके पर छोड़ कर ट्रैक्टर लेकर भाग गए।
विज्ञापन


बता दें कि लोधीबांस, अकबरपुर बांस सहित यमुना किनारे बसे कई गांवों में हरियाणा के खनन तस्करों द्वारा यूपी की सीमा में घुसकर लगातार अवैध खनन किए जाने की शिकायतें पुलिस व प्रशासन को मिल रही थी। कई बार तस्कर पुलिस को चकमा देकर उनके पहुंचने से पहले ही भाग निकलते थे। रविवार को मुखबिर से मिली सूचना पर कोतवाली प्रभारी सुनील नागर और हथिनीकुंड चौकी प्रभारी ललित तोमर, संदीप भाटी अपनी टीम सहित यमुना किनारे पहुंचे। यमुना में पानी कम होने के चलते तस्कर यमुना के बीचों बीच खनन कर रहे थे।
पुलिस को देखते ही अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया और तस्कर अपनी ट्रैक्टर ट्रॉलियों को यमुना से निकलकर भागने लगे। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया, जबकि चालक चकमा देकर भाग निकला। चार अन्य तस्कर भी अपने ट्रैक्टरों सहित भागने में सफल रहे। हड़बड़ाहट में वह खनिज से भरी ट्रॉलियां मौके पर छोड़ गए। इन्हे पुलिस हथिनीकुंड चौकी पर ले आई। पुलिस ने बताया कि सभी खनन तस्करों के बारे में जानकारी की जा रही है और पकड़ी गई ट्रैक्टर ट्रॉलियों को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें