फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अब पंजाब पुलिस की एंट्री, खंगाल रही आतंकी कनेक्शन

Mon, 17 Nov 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। डॉ. आदिल अहमद की गिरफ्तारी और दिल्ली धमाके के बाद अब पंजाब पुलिस भी अलर्ट हो गई है। पंजाब पुलिस डॉ. आदिल के कनेक्शन खंगालने में जुटी है। यह पता लगाया जा रहा है कि क्या डॉ. आदिल का नेटवर्क पंजाब तक तो नहीं फैला है।
विज्ञापन

दिल्ली में हुए धमाकों के बाद यूपी में पनाह लेने वाले शक के दायरे में आए लोगों पर एटीएस, आईबी और एनआईए की निगाहें टिकी हैं। पिछले कुछ दिनों में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इसी सिलसिले में पंजाब पुलिस ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। सूत्रों के अनुसार, पंजाब में ड्रोन से उतारी गई विस्फोटक सामग्री के मामले में सुरक्षा एजेंसियां यूपी कनेक्शन की जांच कर रही हैं।
बताया जा रहा है कि सहारनपुर से पकड़े गए डॉ. आदिल को ड्रोन नेटवर्क से जोड़कर भी देखा जा रहा है, जिसके चलते पंजाब पुलिस ने सहारनपुर में संभावित लिंक की पड़ताल शुरू कर दी है। इसके लिए स्थानीय पुलिस से भी संपर्क किया गया है।
विज्ञापन

पिछले महीनों में कई जिलों में मिले ड्रोन के संकेत : सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, हापुड़, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद और संभल जिलों में पिछले कुछ महीनों में कई बार संदिग्ध ड्रोन उड़ने की सूचनाएं मिली थीं। ग्रामीण रातभर पहरा देते रहे, लेकिन किसी ड्रोन को पकड़ा नहीं जा सका। यूपी पुलिस की जांच में भी अब तक ड्रोन संबंधी किसी अपराध की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें