फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पुलिस पर बिजनौर निवासी युवकों की पिटाई करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने चार दिन पहले बिजनौर के तीन युवकों के खिलाफ पुलिस की ओर से जानलेवा हमला करने के मामले की कार्रवाई करने पर नाराजगी जताई है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि बिजनौर के तीन युवक शादी में आए थे। मैप के माध्यम से वह शिव चौक पर जा पहुंचे थे। एक बार जाने के बाद फिर से वह शिव चौक पर पहुंच गए थे। वहां पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा तो उन्होंने हड़बडाहट में गाड़ी दौड़ा दी थी। पुलिस का कहना है कि युवक हूटर बजा रहे थे तो पुलिस को गाड़ी सीज करनी चाहिए थे। तीनों युवक पढ़ने वाले है। उनके संगठन से जुड़े हैं। हम अपनों का सुधार कर लेंगे लेकिन पुलिस भी सुधार करेे। बिना गलती के मारपीट की जाएगी इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जानलेवा हमला व सरकारी कार्य में बाधा व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों के साथ मारपीट भी गई है। मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों को भी सजा मिलनी चाहिए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सोमवार को उन्होंने बिजनौर के जिलाध्यक्ष, जिले के पदाधिकारियों के साथ जेल में तीनों युवकों से मिलकर पूरे मामले की जानकारी ली है। प्रशासनिक अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें