सरसावा में अंबाला रोड पर प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सफाई करते कर्मचारी। संवाद
- फोटो : संवाद
सरसावा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल को यमुनानगर दौरे के मद्देनजर जिला प्रशासन ने भी बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। टोल प्लाजा के पास एक महाविद्यालय को सेफ हाउस के तौर पर तैयार होगा। प्रधानमंत्री का विमान सरसावा एयरफोर्स के रनवे पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे यहां पर उतरेगा। हालांकि उनके आगमन शेड्यूल सार्वजनिक नहीं किया जा रहा। यहां पर भाजपा नेता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद हेलिकॉप्टर से यमुनानगर जाएंगे।
दरअसल, प्रधानमंत्री का कार्यक्रम हवाई क्षेत्र से संबंधित है, लेकिन आकस्मिक परिस्थितियों के लिए पुलिस-प्रशासन ने जमीनी स्तर पर भी तैयारी की है। एयरफोर्स स्टेशन से लेकर यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित शाहजहांपुर तक सड़कों की मरम्मत तथा गड्ढे भरने के अलावा सड़कों के किनारे सफाई कराई गई है।