फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कपड़ा व्यापारी से ठगी करने वाले गिरफ्तार

विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में कपड़ा व्यापारी से ठगी&n
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में कपड़ा व्यापारी से असली जेवर दिखाकर 26.90 लाख रुपये की ठगी करने वाले पिता-बेटा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से ठगी की रकम, 482.54 ग्राम सोने के जेवर, 482 ग्राम नकली जेवर, कार और स्कूटी बरामद हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस लाइन में एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि 11 अप्रैल को कपड़ा व्यापारी मुकेश कुमार जैन ने ठगी का केस दर्ज कराया था। इसमें बताया था कि कुछ अज्ञात व्यक्ति धोखाधड़ी करते हुए उनकी गारमेंट्स की दुकान गारमेंट्स से गहने गिरवी रखने के बहाने 26.90 लाख रुपये लिए थे। असली की जगह नकली जेवर की पोटली रख दी थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले। उनमें आरोपियों की पहचान हुई।
शनिवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान जेल चुंगी के सामने ढमोला नदी के पास से कैफ, उसके पिता अकरम और शहजाद निवासी निमन सराय जिला संभल को गिरफ्तार किया। एसपी सिटी ने बताया कि तीनों आरोपी संभल जिले के रहने वाले है। इसलिए संभल पुलिस से संपर्क कर उनके आपराधिक इतिहास का पता किया जाएगा।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पहले भी मुकेश कुमार जैन से ज्वैलरी रखकर 11 से 12 लाख रुपये उधार रुपये ले चुके थे, जो हमने समय पर दे देकर अपना सामान ले गए थे। इस बार धोखाधड़ी की नीयत से असली गहने गिरवी रखने के बहाने रुपये लिए और असली लेकर भाग गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें