पीएम मोदी ने कहा कि अब जो कांग्रेस है उसके पास न तो देश हित की नीतियां हैं और न ही देश निर्माण का विजन। कांग्रेस आज के भारत की आशाओं, आकांक्षाओं से पूरी तरह कट चुकी है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में वही सोच झलकती है जो सोच आजादी के आंदोलन के समय मुस्लिम लीग में थी। कांग्रेस के घोषणा पत्र में कांग्रेस दूर-दूर तक नहीं दिखाई दे रही है। ऐसी कांग्रेस 21वीं सदी में भारत को आगे नहीं बढ़ा सकती।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो काम कांग्रेस दशकों में नहीं कर पाई वह काम एनडीए सरकार ने दस साल में किया है। कांग्रेस जितने साल सत्ता में रही उसने कमीशन खाने को प्राथमिकता दी।
तीन तलाक की कुप्रथा का अंत किया
मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने तीन तलाक की कुप्रथा का अंत किया। कड़ा कानून बनाया। मुस्लिम बहनों के हित में काम किया। उनकी गरिमा को पुनः स्थापित किया है। इससे सिर्फ मुस्लिम महिलाओं का भला नहीं हुआ बल्कि उसके पूरे परिवार का भला हुआ। महिला के भाई को पिता को मां को चिंता रहती थी कि दामाद नाराज हो गया तो वह तीन तलाक दे देगा। तीन तलाक का कानून खत्म करके सिर्फ मुस्लिम महिलाओं को नहीं पूरे मुस्लिम परिवार को हमने बचा लिया। इसके लिए आने वाली सदियों तक मुस्लिम बेटियां मोदी को आर्शीवाद देती रहेगी।
यह भी पढ़ें: PM Rally: पीएम की रैली में मुस्लिम भाइयों का उत्साह और अंदाज, खूब लगाए मोदी-मोदी के नारे, तस्वीरें भी हैं खास
आखिर में पीएम मोदी ने कहा कि आपको अपने ही रिकॉर्ड तोड़ने होंगे। पिछले तीन चुनाव में जितना मतदान हुआ है उससे अधिक मतदान कराना है। पिछले तीन चुनाव में जितने वोट भाजपा को मिले हैं, उससे ज्यादा वोट भाजपा को दिलवाना है। उन्होंने रैली में आए हुए लोगों से पूछा कि घर-घर जाएंगे, बूथ जीत कर लाएंगे। मेरी आपसे अपेक्षा है कि इन दोनों सीट के सभी बूथों पर जीत कर दिखाना है। इतनी गर्मी में मतदान अधिक हो यह हम सब की जिम्मेदारी है। धूप कितनी ही तेज क्यों ना हो हमने सुबह-सुबह ही मतदान करवाना है।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: पीएम मोदी की एक झलक पाने को बेताब थे लोग, हेलीपैड के बाहर उमड़ा हुजूम, पुलिसकर्मियों के छूटे पसीने