सहारनपुर जनपद में लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार की गई 162.54 किलोमीटर की 25 सड़कों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल लोकार्पण किया। सड़कों के निर्माण पर 94.84 करोड़ रुपये की लागत आई है। ये सड़कें पूरे जनपद से जुड़ी हैं, जिनसे शहर के साथ ही देहात के भी नागरिक लाभान्वित होंगे।
विधानसभा क्षेत्र सहारनपुर देहात में 1444.74 लाख की लागत से 21.864 किलोमीटर लंबाई के चार मार्ग तैयार किए गए हैं। देवबंद विधान सभा क्षेत्र में 2603.97 लाख की लागत से 46.734 किलोमीटर के छह मार्ग बने हैं। बेहट विधान सभा क्षेत्र में 637.38 लाख की लागत से 11.960 किलोमीटर की दो सड़क बनाई गई हैं। रामपुर मनिहारान क्षेत्र में 991.610 लाख रुपये की लागत से 18.225 किलोमीटर की तीन सड़क बनाई गई हैं।
यह भी पढ़ें: मेरठ में मुठभेड़: पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरे को पीछा कर ईंख के खेत में पकड़ा