फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा को विस चुनाव 2022 में विजय दिलाने का संकल्प लिया

विज्ञापन
चौधरी रामशरण दास की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मौजूद सपाई - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामशरण दास की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सिद्धांतों व आदर्शों का अनुसरण कर 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को विजय दिलाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

रविवार को नगर में अंबाला रोड पर जिला कोऑपरेटिव बैंक के समीप सपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रामशरण दास की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें रामशरण दास के पुत्र तथा सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जगपाल दास ने कहा उनके पिता ने आजीवन पार्टी की सेवा करते हुए उसे मजबूती प्रदान की। इसके फलस्वरूप आज समाजवादी पार्टी वट वृक्ष का रूप ले चुकी है। सपा व्यापार सभा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सहारनपुर शहर विधायक संजय गर्ग, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सरफराज खान ने कहा सादा जीवन उच्च विचार को सर्वोपरि मानने वाले चौ रामशरण दास ने सदैव सिद्धांतवाद की राजनीति की और समाजवाद को मजबूत बनाने का काम किया। उन्होंने कहा चौ रामशरण दास की छवि निर्विवाद रही और उन्होंने स्वच्छ राजनीति करते हुए समाज में समाजवादी पार्टी को एक नई पहचान दी।
पूर्व एमएलसी उमर अली खान एवं पूर्व विधायक माविया अली ने कहा हमें उनके आदर्शों और सिद्धांतों को मानते हुए कार्य करना चाहिए। सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव एवं प्रदेश सचिव चौधरी बख्तावर सिंह ने कहा चौधरी रामशरण दास ने राजनीति में हमारा मार्गदर्शन किया। पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी ने चौधरी रामशरण दास को अपना राजनीतिक गुरु बताया। श्रद्धांजलि सभा को फिरोज आफताब, मजाहिर हसन मुखिया, संजय राठी, दिलशाद पंवार, मजाहिर राणा, लियाकत अली, राज कुमार प्रधान, जसवीर वाल्मीकि, ममता चौधरी, इंजीनियर बृजेश शर्मा, हसीन कुरैशी ने भी संबोधित किया। सभा में लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अर्जुन पंडित, रतन यादव, गुलजार सलमानी, रामाशीष यादव, वेद पाल सिंह रहे। श्रद्धांजलि सभा का संचालन समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अमित गुर्जर ने किया। समाजवादी पार्टी के मजबूत स्तंभ रहे चौ रामशरण दास की श्रद्धांजलि सभा में सपा जिलाध्यक्ष की गैर मौजूदगी चर्चा का विषय रही।

चौधरी रामशरण दास की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें