फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी के लिए गुहार

Thu, 30 Jun 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नानौता
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम दरियापुर निवासी एक ग्रामीण ने अपनी बेटी की शादी में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न होने की आशंका व्यक्त करते हुए करीब एक सप्ताह पहले डीएम से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। अब ग्रामीण के प्रार्थना पत्र कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के 29 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई करने की रिपोर्ट एसडीएम को भेजी है। 
विज्ञापन


ग्राम दरियापुर निवासी सोमबीर की पुत्री की शादी 12 जुलाई को होनी है। सोमबीर ने शादी में व्यवधान होने की आशंका व्यक्त करते हुए डीएम को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। डीएम कार्यालय ने मामले पर थाना नानौता को जांच कर अवगत कराने तथा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

बता दें कि इस गांव में इसी साल 17 अप्रैल को दलित गुलाब सिंह की पुत्री की शादी में बारद्वारी के दौरान दलित और राजपूत पक्ष के लोग विवाद के बाद आमने सामने आ गए थे। प्रशासनिक अफसरों ने भारी पुलिस को लेकर किसी तरह हालात काबू में किए थे। 
विज्ञापन


पूर्व की घटना से सबक लेते हुए पुलिस ने गांव के एक पक्ष के सोमबीर पुत्र तिलकराम, मुकेश पुत्र मनफूल, रामपाल सिंह पुत्र मंगू, हुकम पुत्र रतिराम, अनिल पुत्र धर्मपाल, धर्मेंद्र पुत्र रतिराम, शिवलाल पुत्र मेहर सिंह, इसम पुत्र राम सिंह, ओमपाल पुत्र हरमल, महेश पुत्र रामपाल, मैनपाल पुत्र किशन, अमन पुत्र फूल सिंह जबकि दूसरे पक्ष के संजीव पुत्र रोशन, जसबीर पुत्र ध्यान सिंह, राज सिंह पुत्र वीरेंद्र, परमजीत पुत्र ईश्वर, गुरदीप पुत्र रामपाल, सूरज राणा पुत्र जीत सिंह, पिंटू पुत्र अनूप, अमरीश पुत्र मोहन, मनोज पुत्र राज सिंह, टिंकू पुत्र नरेंद्र, अशोक पुत्र प्रीतम, आशीष पुत्र सोहन, प्रशांत पुत्र सिंगराज, प्रदीप पुत्र धर्मपाल, जगत पुत्र ज्योति, कुक्कू उर्फ धर्मेंद्र पुत्र सतपाल तथा कर्णपाल पुत्र राजपाल के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई को लेकर एसडीएम रामपुर मनिहारान को रिपोर्ट भेजी है।

एसआे अवनीश यादव ने बताया कि लोगों को चिन्हित कर निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। शांति कायम करने के लिए  पुलिस बल की व्यवस्था रहेगी। माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें