नुमाइश कैंप स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रमाण पत्र के साथ ब्रूस ली मार्शल आर्टस के
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। ब्रूस-ली मार्शल आर्ट्स एकेडमी ने बेल्ट टेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें बालक और बालिकाओं ने भाग लेकर फाइट का शानदार प्रदर्शन किया। समापन पर विजेताओं को बेल्ट प्रदान की।
मिथुन कुमार को ब्लैक बेल्ट सेकेंड डॉन, प्रदीप कुमार और निशांत को ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डॉन, अंकुर को ब्लैक बेल्ट का प्रमाण पत्र दिया। मुख्य अतिथि रहे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र राठी ने आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि मार्शल आर्ट जैसी कलाएं आत्मरक्षा के लिए बेहतर विकल्प हैं। बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए ऐसे खेलों को सीखना चाहिए। इस मौके पर नंद किशोर, रीटा वर्मा, एकता, आदित्य, दीप्ति, शिवानी, मोनिका, वंश, बबली, नमन, कन्हैया लाल, अरविंद कुमार सिंह, आदर्श सिंह, खुशी कश्यप, संदीप कश्यप, आयुषी सिंह, राजश्री, श्रेया सैनी, कृपांश, श्रेष्ठ, भावना, सौरव आदि रहे।