फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया

विज्ञापन
स्टेडियम में बॉक्सिंग में विजेता टीम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर क्रीड़ा भारती के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बॉक्सिंग की बालक और बालिका की जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता कराई गई। विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का परिचय देकर दमखम दिखाया। रोचक मुकाबलों के बाद विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

डॉ भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि व्यापारी नेता दिनेश सेठी, जसवीर राणा, रविकांत धीमान, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने किया। बालक वर्ग में 27 से 31 किलोग्राम भार वर्ग में विशु पाल ने गोल्ड और अब्दुल समद ने सिल्वर मेडल जीता। 34 से 37 भार वर्ग में आयुष, अवि, 37 से 40 भार वर्ग में आर्यन प्रजापति व शिवम ने, 43 से 47 भार वर्ग में पृथ्वी ठाकुर व आर्यन पाल ने क्रमश: गोल्ड व सिल्वर मेडल जीते। 47 से 31 भार वर्ग में मिलन राणा व निखिल, 55 से 60 में अनव प्रजापति व हिमांशु सैनी, 60 से 64 भार वर्ग में शुभ व लविश मान पहले और दूसरे स्थान पर रहे। बालिकाओं के मुकाबलों में 42 से 45 किलोग्राम भार वर्ग में भावना व डिंपल तथा 47 से 50 भार वर्ग में खुशी व नैना ने गोल्ड व सिल्वर मेडल जीते हैं। सभी को पुरस्कृत किया गया। उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, लाल धर्मेंद्र प्रताप, सुशील राणा, प्रताप सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें