बनारस में 18 से 20 सितंबर तक होने वाली अंतरविद्यालय राज्य भारोत्तोलन प्रतियोगिता की तैयारी के लिए इन दिनों जनपद के खिलाड़ी खूब पसीना बहा रहे हैं।
मंगलवार को कोच सरिता रानी की देखरेख में श्वेता पुंडीर, विशाल, प्रताप, मंतशा खानम, पूजा सिंह, रेनु रानी, नैना, सपना, नेहा, सुकन्या, प्रीति, अंजली, कोमल, समरीन आदि खिलाड़ियों ने प्रेक्टिस करते हुए जमकर पसीना बहाया।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अजय सेठी, उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव आदि ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी। सरिता ने खिलाड़ियों के स्वर्ण पदक जीतकर लाने की उम्मीद जताई है। बताया कि सहारनपुर की खिलाड़ियों ने गत वर्षों में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर सहारनपुर का नाम चमकाया है।