फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: विधायक खेल स्पर्धा में अधूरे ट्रैक पर दौड़ा दिए खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़। क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से गांव अध्याना में विधायक खेल प्रतियोगिता कराई गई। इसमें खिलाड़ियों को आधे-अधूरे ट्रैक पर दौड़ा दिया गया।
विज्ञापन

गांव अध्याना स्थित मिनी ग्रामीण स्टेडियम में विधायक खेल प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी, वालीबॉल आदि स्पर्धाएं कराई गई। इनमें खिलाड़ियों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। हैरानी तब हुई, जब खिलाड़ियों को निर्माणाधीन ट्रैक पर दौड़ा दिया गया। ईंट, पत्थर व घास पर दौड़ने से खिलाड़ियों को परेशानी रही।
लोगों का कहना है 42 बीघा भूमि में स्टेडियम के निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये की धनराशि मिली है। उसके बाद भी स्थिति खराब है। ग्राम प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि खेल स्पर्धा की जिम्मेदारी युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की थी, उन्हें इस कार्यक्रम की सूचना एक दिन पहले देर शाम ही दी गई थी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने बताया कि प्रतियोगिता ने कुछ समय पहले ही ट्रैक की मरम्मत की गई। क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की अधिकारी सोनिया ने बताया कि खेल प्रतियोगिता में कम समय होने के कारण ट्रैक्टर-रोटावेटर से जुताई कराकर ट्रैक को दौड़ के लिए तैयार कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें