फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए प्लान तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने निगम के स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि कहीं भी जलभराव न होने पाए, क्योंकि जलभराव से मलेरिया, डेंगू व दिमागी बुखार जैसे रोगों को फैलाने वाले मच्छरों को पनपने का मौका मिलता है। उन्होंने सभी वार्डों में पूरी तरह साफ सफाई, चूना व एंटीलार्वा आदि के छिड़काव कराने के साथ झाड़ियां और नाले नालियों के किनारे खड़ी घास की सफाई कराने के निर्देश दिए। वह मंगलवार को अपने कार्यालय में बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन

मंगलवार को नगरायुक्त के कार्यालय में आयोजित बैठक में पहुंची जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने सफाई निरीक्षकों से कहा कि वह अपने अपने वार्डों में यह सुनिश्चित कर लें कि घरों की छतों पर खाली डिब्बों व बर्तनों, पुराने टायरों में जलभराव तो नहीं हो रहा है। कूलरों में भी पानी ज्यादा दिन न रखा जाएं। फ्रिज की ट्रे को साफ रखने के लिए लोगों को जागरूक करें। उन्होंने तालाबों में दवा का छिड़काव, गड्ढों या पोखरों में जमा पानी पर जला हुआ डीजल आदि छिड़कवाने का सुझाव दिया। नगरायुक्त ने वेक्टर जनित रोगों के नियंत्रण के लिए लोगों के बीच व्यापक प्रचार प्रसार करने पर बल देते हुए कहा कि निगम की सभी गाड़ियों से लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने पार्कों आदि सार्वजनिक स्थलों पर आने वाले लोगों के बीच इश्तहार वितरित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि अभी कोरोना भी समाप्त नहीं हुआ है, ऐसी परिस्थितियों में हमें हर हाल में वेक्टर जनित रोगों के प्रति सतर्क रहना होगा। बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें