आइएमए भवन के सदर थाना रोड़ पानी की पाइप लाइन फटने के कारण ठीक करते कर्मी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। आईएमए भवन के सामने भूमिगत पानी की पाइप लाइन अधिक प्रेशर से फट गई। उसे ठीक करने के लिए पानी की सप्लाई बंद कर दी गई। ऐसे में कई कॉलोनियों में बृहस्पतिवार दिन भर पेयजल आपूर्ति बंद रही। पानी नहीं मिलने के कारण नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम चार बजे के बाद पाइप लाइन को ठीक कर पानी की सप्लाई को सुचारु किया गया।
शहर में आईएमए भवन के सामने बृहस्पतिवार सुबह अचानक पानी की पाइल लाइन फट गई। जिससे इस मार्ग पर पानी का भराव हो गया। सूचना मिलने पर नगर निगम ने पानी आपूर्ति बंद कर दी। इसके बाद खोदाई करके फटी पाइल लाइन को ठीक करने का कार्य शुरू किया। पानी बंद होने से सदर बाजार थाना रोड, हकीकतनगर, गिल कॉलोनी, बृजेशनगर आदि कॉलोनियों की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। भीषण गर्मी में पानी नहीं मिलने के कारण नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन में करीब आठ घंटे यहां पर पेयजल आपूर्ति बंद रही। शाम चार बजे फटी लाइन को ठीक करा कर पेयजल आपूर्ति सुचारु कराई गई। उधर, मौके पर खोदाई करने के कारण इस मार्ग पर यातायात रोक दिया गया। जिससे राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।