सहारनपुर/बड़गांव/नकुड़। शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक हुई बारिश से जिले भर में बिजली आपूर्ति ठप रही। बारिश से कई जगह विद्युत पोल तो कहीं लाइनों पर पेड़ की टहनियां टूटकर गिर गई।
बिना बिजली पानी का संकट रहा। इससे लोगों को परेशानी को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली रोड स्थित एक कॉलोनी में विद्युत पोल पर एचटी व एलटी लाइन डाल दी गई। पोल पर अधिक लोड होने की वजह से टूट गया। हादसा होने से बाल बच गया।
n 50 से अधिक की बिजली ठप : बड़गांव में क्षेत्र के करीब 50 गांवों की बिजली गुल रही। इनमें बड़गांव, शिमलाना, जड़ौदा पांडा बिजलीघर से जुड़े दल्हेड़ी, बड़गांव, चंदपुर, शब्बीरपुर, महेशपुर, कातला, झबीरन, खुदाबक्सपुर माजरा, बडूली नयागांव, ऊमरी मजबता गांव शामिल है। इनके अलावा किशनपुरा, जयपुर, घिसरपडी, शेरपुर, शिमलाना, सिसौनी, चिराऊ, बहेड़ा, लुकादडी, मुश्कीपुर, हसनपुर लौटनी भी आपूर्ति बाधित रही।
शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बारिश होने के चलते बिजली सप्लाई गुल हो गई थी। शनिवार शाम तीन बजे तक भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी।
n बारिश के बीच विद्युत आपूर्ति बाधित : नकुड़ में शुक्रवार से क्षेत्र में लगातार बारिश व बूंदाबांदी चल रही है। जिसके साथ बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। शुक्रवार को बारिश से तकनीकी खराबी होने के कारण नगर में करीब पूरा दिन बिजली गुल रही। वहीं शनिवार को भी पूरे दिन में करीब एक घंटा ही बिजली आपूर्ति हो सकी। इसके अलावा देहात क्षेत्र में कई गांवों में दो दिन से बिजली आपूर्ति बाधित है। उधर, एसडीओ पीयूष कुमार ने बताया कि बारिश के कारण बिजलीघर में तकनीकी खराबी के कारण आपूर्ती बाधित हुई है।