देहरादून के सेलाकुई से हरिद्वार के पिरान कलियर शरीफ जा रही पिकअप गाड़ी दून हाईवे पर बेकाबू होकर पलट गई। इससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। पीछे से आ रहे सेना के अधिकारी ने राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकाल कर अपनी कार से अस्पताल पहुंचाया। वहां से तीन को गंभीर होने पर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।