फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप ने ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर, परचून व्यापारी की मौत, बेटा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिकअप ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मारी, परचून व्यापारी की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। शुक्रवार की रात में दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर परचून के सामान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में परचून व्यापारी की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक पिकअप को घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग गया। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराने से मना करने पर परिजनों को सौंपा, जबकि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

हादसा रात करीब सवा 11 बजे गांव मीरगढ़ के पास हुआ। बेहट के मोहल्ला मनिहारान निवासी अख्तर (45) पुत्र असगर परचून व्यापारी था। शुक्रवार की रात में अख्तर रायेपुर की तरफ से ट्रैक्टर-ट्राली में परचून का सामान बेचकर लौट रहा था। उसके साथ उसका बेटा आदिल (14) भी ट्रैक्टर पर सवार था। मीरगढ़ गांव के पास अचानक तकनीकी फाल्ट के चलते ट्रैक्टर बंद हो गया। अख्तर ट्रैक्टर के इंजन को देखने जैसे ही नीचे उतरा, तो तेज रफ्तार से आई पिकअप ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर ट्रैक्टर के आगे खड़ा अख्तर सड़क पर जा गिरा। सिर सड़क से टकराने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आदिल गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, हादसे के बाद चालक पिकअप को घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर कोतवाली मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराने से मना करने पर परिजनों को सौंपा, जबकि आदिल को अस्पताल में भर्ती कराया । पुलिस ने हादसे की जिम्मेदार पिकअप को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें