फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप पलटा, छात्र की मौत

Mon, 18 Apr 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर की  थाना जनकपुरी क्षेत्र के राकेश केमिकल चौकी के सामने अनियंत्रित होकर पिकअप के पलट जाने से उसमें सवार बीए के छात्र की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हुए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चालक मौके से फरार हो गया। उसके पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


जेल चुंगी से रविवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे एक पिकअप गाड़ी सवारियां लेकर रुड़की के लिए चली थी। इसमें सवार लोग रुड़की में एक शादी समारोह में हलवाई के काम के लिये जा रहे थे।

जैसे ही पिकअप गाड़ी राकेश केमिकल चौकी के सामने से गुजरी तो चालक स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप गाड़ी पलट गई। इसमें सवार शांति नगर निवासी शिवम (21) पुत्र प्रवीण, थाना कुतुबशेर के चौकी सराय निवासी हाजी बाबू (42), नंदा (40) पुत्र नजर, कोतवाली मंडी के इंद्रा चौक का शान इलाही (45) पुत्र शमूद, थाना देहात कोतवाली के तेलीपुरा का अंकित कुमार (21) पुत्र नरेशचंद, यहीं के मिंटू (25) पुत्र रामफूल और मोनू (23) पुत्र सोमपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


चालक गाड़ी को छोड़ मौके से फरार हो गया। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुछ देर बाद ही शिवम दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पाकर शिवम और घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे।

शिवम के पिता प्रवीण ने पिकअप चालक के खिलाफ थाना जनकपुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। पिता ने बताया कि शिवम ने प्राइवेट से बीए का फार्म भरा हुआ था। सोमवार को एमएस कॉलेज में  पेपर भी था। शिवम को जाने के लिए मना ‌या था। पर जाते वक्त वह कह गया था कि पेपर की उसकी पूरी तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें