फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में केक काटकर मनाया फार्मासिस्ट दिवस

विज्ञापन
वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे पर कैक काटते फार्मासिस्ट - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर एसबीडी जिला अस्पताल के मीटिंग हॉल में गोष्ठी का आयोजन किया गया। साथ ही केक काटकर फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। प्रमुख अधीक्षक डॉ. आभा वर्मा ने सभी फार्मासिस्ट को बधाई दी।
विज्ञापन

डॉ. वर्मा ने कहा कि फार्मासिस्ट चिकित्सा विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी है, जिसके बिना व्यवस्था की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सभी फार्मासिस्ट ने सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने सभी फार्मासिस्ट को अपने अच्छे काम से पहचान बनाने की अपील की। कार्यक्रम में डॉ. एके चौधरी, नर्सिंग अधीक्षिका शशीबाला, प्रभारी अधिकारी फार्मेसी राजेंद्र प्रसाद सेमवाल, अस्पताल मैनेजर विक्रांत तिवारी, कार्यालय अध्यक्ष देव कुमार, चीफ फार्मासिस्ट पीएस बुटोला, जसबीर सिंह, पारसलाल, पीएन डंगवाल, बीएस रावत, हरपाल सिंह, आशुतोष शर्मा, दिग्विजय शाह, संजय मित्तल, सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।
फार्मासिस्ट दिवस मनाया
सहारनपुर। फार्मासिस्ट दिवस पर अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर से एक रेस्टोरेंट हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पश्चिमांचल अध्यक्ष विपिन भोला और उपाध्यक्ष रेनूराज कश्यप ने सभी फार्मासिस्ट को बधाई दी। कार्यक्रम में चंद्रशेखर ठकराल, अमति गगनेजा, संदीप चौधरी, शशिमोहन गुप्ता, पीएन डंगवाल, अमर हक, नरेंद्र गौतम, मुंतजिर राना, उस्मान, अनस मलिक, जुनैद, शरद चौधरी, सुरेंद्र, जगत सिंह, दानिश मलिक, मोहसिन मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें