फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब से आया व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सऊदी अरब से आए व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद चिकित्सा विभाग ने उसे क्वारंटीन से कोविड-19 सेंटर में शिफ्ट कर दिया। उधर, फतेहपुर कोविड-19 सेंटर से चार मरीजों के रिकवर होने पर शनिवार को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

चिकित्सा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पॉजिटिव आया व्यक्ति करीब दो सप्ताह पहले सऊदी अरब से आया था, जो शहर का ही रहने वाला है। उसे आईआईटी के सहारनपुर स्थित कैंपस में बने क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था, जिसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। उसे कोविड-19 में शिफ्ट करने के साथ ही संपर्क में आए परिजनों को क्वारंटीन किया जा रहा है, साथ ही उनकी सैंपलिंग होगी। अब जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 256 पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 218 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। वर्तमान में 38 मरीज उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें