फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सर्विस रोड के नीचे नाला निर्माण पर भड़के लोग

Sun, 15 Dec 2024 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बिनौली रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के बराबर में सर्विस रोड के नीचे नाला निर्माण करने पर लोग बिफर गए। उन्होंने धरना देकर नाले का निर्माण दूसरी जगह कराने की मांग की। उन्होंने चेताया कि जब नियमानुसार नाला नहीं बनाया तो वह पुल निर्माण नहीं होने देंगे। एसडीएम के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया।
विज्ञापन

आजाद नगर, शिव विहार, साकेत काॅलोनी, मोहन नगर आदि कॉलोनी के कई महिलाएं, पुरुष रविवार को सभासद विक्रांत के साथ बड़ौत-मेरठ मार्ग पर बैंक के सामने पहुंचे और धरने पर बैठ गए। लोगों का कहना है कि सेतु निगम ने पुल के नीचे साढ़े तीन मीटर की सर्विस रोड के नीचे ही नाला बना दिया है। इस कारण उनकी कॉलोनियों की पानी की निकासी प्रभावित हो रही है।
जब भी नाले की सफाई की जाएगी तो सर्विस रोड पर भी आवागमन बाधित हो जाएगा। सर्विस रोड पर भी अतिक्रमण किया जा चुका है। लोगाें ने कहा कि नियमानुसार ओवरब्रिज के बराबर में साढ़े तीन मीटर की सर्विस रोड के बाद नाला निर्माण किया जाना चाहिए था। लोगों ने मानक अनुसार सर्विस रोड, नाला निर्माण कराए जाने व रोड पर किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि जब तक नियम अनुसार निर्माण कार्य नहीं होगा, तब तक वह पुल निर्माण नहीं होने देंगे। एसडीएम मनीष यादव ने बताया कि इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से वार्ता की जा रही है, जल्द ही समाधान निकाला जाएगा। धरना देने वालों में मास्टर सुरेश राणा, सभासद विक्रांत तोमर, डॉ़ रविंद्र, सत्येंद्र, विकास शर्मा, प्रवीण तोमर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें