फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बिजली का बकाया बिल कराएं जमा, पाएं छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विद्युत निगम ने बिजली के बिल जमा कराने के लिए बकायेदारों के लिए एक बार फिर एकमुश्त समाधान योजना की शुरुआत की है। इसके तहत बकायेदारों को छूट दी जाएगी। जनपद में 604 करोड़ रुपये बकाया है। इसको लेकर विभाग ने प्रचार भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

विद्युत निगम के मुख्य अभियंता एसके अग्रवाल ने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना में सभी श्रेणी के विद्युत उपभोक्ताओं को अपने लंबित भुगतान के सरचार्ज में छूट मिलेगी। जिले में 3.54 लाख उपभोक्ताओं पर सरचार्ज का 604 करोड़ रुपये बकाया है। प्रथम चरण में 15 से 31 दिसंबर, दूसरे चरण में एक से 15 जनवरी और तीसरे चरण में 15 से 31 जनवरी तक योजना चलेगी। पंजीकरण के समय 30 सितंबर 2024 तक के विद्युत बिलों के मूल बकाए की 30 प्रतिशत राशि जमा करनी होगी, जिस पर 30 सितंबर तक के बकाया विद्युत बिलों के सरचार्ज में छूट दी जाएगी।
उपभोक्ताओं को किस्तों में भुगतान किए जाने का भी मौका मिलेगा। पहले चरण में एक किलोवाट भार तक और मूल बकाया पांच हजार तक एकमुश्त जमा करने पर शत-प्रतिशत, 10 किस्तों में जमा करने पर लंबित भुगतान अधिभार में 75 प्रतिशत, पांच हजार से अधिक बकाया पर 70 फीसदी, किस्त में 60 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। दूसरे चरण में पांच हजार तक एकमुश्त भुगतान में 80 प्रतिशत और किस्त में 65 प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा। इसी तरह तीसरे चरण में उपभोक्ताओं को छूट मिलेगी। इस योजना को लेकर विद्युत निगम के कर्मचारियों ने मंगलवार को जिले भर में प्रचार-प्रसार किया। इसके साथ ही पैंफलेट वितरित किए। ग्राम पंचायतों में लोगों को एकत्र कर योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें