फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रगों में जगाई देशभक्ति

Wed, 10 Aug 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
कार्यक्रम में देते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की 74वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित साझी शहादत, साझी विरासत श्रंखला के तहत मंगलवार को संपूर्ण क्रांति दिवस समारोह मनाया गया।
विज्ञापन


समारोह में डांस एकेडमी और स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति देकर तालियां बटोरी। शायर नवाज देवबंदी और कवि राजेंद्र राजन ने भी अपनी रचनाओं से देश और समाज को जोड़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम में अमर उजाला मीडिया सहयोगी है। 

जनमंच प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि रहे कमिश्नर एमपी अग्रवाल, पूर्व राज्यमंत्री संजय गर्ग, किरणजीत सिंह संधू, नगरायुक्त नीरज शुक्ला, जयनाथ शर्मा ने मां सरस्वती की मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद सेंट मैरी स्कूल के बच्चों ने गणेश वंदना पर नृत्य की सुंदर प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। 
विज्ञापन


स्मार्ट डांस एकेडमी के कलाकारों ने नृत्य की बेजोड़ प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। इसके बाद मानसी संस्था के कलाकारों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। इनका साथ संस्थाध्यक्ष केके गर्ग ने बांसुरी के साथ दिया।

इसके बाद रेनबो स्कूल के बच्चों ने नृत्यांगना रंजना नैब के निर्देशन में देशभक्ति गीतों पर नृत्य की जबरदस्त प्रस्तुति दी। माउंट लिटरा जी स्कूल के बच्चों ने भी देशभक्ति गीतों पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। सेंट मैरी एकेडमी के बैंड ने सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा गीत की धुन बजाई।  

इस बीच शहीद-ए आजम भगत सिंह के भतीजे किरणजीत सिंह संधु ने आजादी की लड़ाई की कहानी को संक्षिप्त रूप में लोगों के सामने रखा। शायर नवाज देवबंदी ने अपनी रजनाओं के माध्यम से समाज की बुनियाद को मजबूत करने का प्रयास किया। उन्होंने जनमंच में उपस्थित स्कूली बच्चों को संस्कारवान बनने और हिंदू-मुसलमान के बीच की खाई को पाटने की सीख भी दी।

हिंदी संस्थान की ओर से हाल ही में सम्मानित हुए कवि राजेंद्र राजन को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्होंने भी अपनी रचनाओं के माध्यम से देश और समाज की एकता बनाए रखने का संदेश दिया। 

इनके अलावा पूरी श्रंखला में विशेष योगदान के लिए नगरायुक्त डॉ. नीरज शुक्ला को भी सम्मानित किया गया। साथ ही श्रंखला में सहयोग देने वाले लोगों को भी मंच पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन संदीप शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में मदरसा मजाहिर उलूम के मौलाना अरशद, प्रोग्रेसिव स्कूल फोरम के कनविनर सुरेंद्र चौहान, सचिव सुधीर जोशी, दानिश आजम, सुषमा बजाज, रश्मि टैरेंस, कुलभूषण जैन, योगेश गुप्ता, फादर तारसिस, फादर जॉन वैसली सिंह, जावेद खान सरोहा आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें