फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेली मेडिसिन सेवा से हर बीमारी का इलाज पा सकते हैं मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना काल में लोगों के सामने आए इलाज के संकट को देखते हुए उन्नत भारत अभियान से जुड़े अधिकारियों ने धनुष फाउंडेशन के साथ मिलकर टेली मेडिसिन सेवा शुरू की है। धनुष एप के जरिए या फिर टोल फ्री नंबर पर ऑडियो या वीडियो कॉल कर देश के बड़े चिकित्सकों से नि:शुल्क परामर्श लिया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्नत भारत अभियान के स्थानीय समन्वयक डॉ. हरवीर सिंह चौधरी ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में तमाम निजी अस्पतालों ने सामान्य मरीजों का इलाज करना बंद कर दिया था। मरीजों के सामने कोरोना की आरटी-पीसीआर जांच कराकर नेगेटिव रिपोर्ट की शर्त रखी जा रही थी। ऐसे में गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए धनुष फाउंडेशन के साथ मिलकर टेली मेडिसिन सेवा शुरू की है। कोई भी व्यक्ति अपने स्मार्ट फोन पर धनुष एप डाउनलोड कर उसके माध्यम से डॉक्टरों को ऑडियो या वीडियो कॉल के जरिए अपनी समस्या बताकर परामर्श ले सकता है। जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं है वह टोल फ्री नंबर 18005723055 पर कॉल कर सेवा का लाभ ले सकते हैं। डॉ. हरवीर ने बताया कि इस सेवा में हर एक बीमारी के विशेषज्ञ और देश की प्रत्येक भाषा को जानने वाले चिकित्सक मौजूद हैं, उसके लिए एप पर जाकर भाषा का चयन करना होता है।
------
सरकार चुका रही इलाज का खर्च
डॉ. हरवीर सिंह ने बताया कि टेली मेडिसिन सेवा आम जन के लिए नि:शुल्क है, मगर सेवा से जुड़े डॉक्टरों को सरकार इलाज का खर्च देती है। डॉक्टर ने माह में जितने मरीज देखे हैं, उसके हिसाब से उनको भुगतान मिलता है।
विज्ञापन

------
सस्ती दवाएं लिखते हैं चिकित्सक
टेली मेडिसिन सेवा से जुड़े डॉक्टरों को निर्देश हैं कि वह महंगी और ऐसी दवाएं ना लिखें, जो बाजार में आसानी से ना मिल सकें। ऐसे में ज्यादातर डॉक्टर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों पर मिलने वाली दवाओं को प्राथमिकता देते हैं, जिससे मरीज की जेब पर अधिक भार ना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें