फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासिंग आउट परेड रिहर्सल का हुआ भव्य प्रदर्शन

विज्ञापन
पुलिस लाइन में प्रेड में भाग लेते पुलिस कर्मी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रशिक्षु आरक्षियों ने पासिंग आउट परेड की रिहर्सल का भव्य प्रदर्शन किया। रिहर्सल के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. एस चनप्पा ने निरीक्षण किया। बाद में प्रशिक्षु आरक्षियों को कर्तव्य एवं सेवा की शपथ दिलवाई गई। इसके साथ ही पुलिस सेवा के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्हें सेवाकाल के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

सुबह सात बजे के बाद से ही पुलिस लाइन सभागार में पासिंग आउट परेड के रिहर्सल की तैयारी शुरू हो गई। रिहर्सल से पहले मैदान की सफाई और साज सजावट भी कराई गई। रिहर्सल परेड के दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों की कदम ताल से लेकर मैदान पर चलते हुए शेल्यूट की मुद्रा आकर्षक रही। आरक्षी अलग-अलग रंग के पटकों और टोपियों के साथ नजर आए। अपनी खाकी वेशभूषा में जवानों ने अपनी गतिविधियों में पूरा उत्साह दिखाया। प्रदर्शन में आरक्षियों के अनुशासन के साथ उनके धैर्य और क्षमताओं को भी परखा गया। इस दौरान एसपी देहात अशोक कुमार मीणा, प्रतिसार निरीक्षक अजय श्रीवास्तव सहित अन्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें