फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट रोड के निर्माणाधीन फुटपाथ पर पार्किंग

विज्ञापन
कोर्ट रोड़ पर बन रहे फुटपाथ पर लगी दुकाने - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। सड़कों को पार्किंग के रूप में इस्तेमाल करने वाले लोग करोड़ों रुपये की लागत से तैयार की जा रही स्मार्ट रोड को भी नहीं बख्श रहे हैं। इनके निर्माणाधीन फुटपाथ पर कारें और दुपहिया वाहन खड़े कर रहे हैं। इनकी वजह से जगह-जगह टाइल्स धंस रही हैं। इससे स्मार्ट रोड की गुणवत्ता खराब हो रही है।
स्मार्ट सिटी योजना के तहत घंटाघर से कोर्ट रोड तथा रेलवे स्टेशन तक स्मार्ट रोड बनाने का कार्य एक साल से जारी है। दोनों सड़कों के फुटपाथ बनाए जा रहे हैं। इन पर अलग-अलग तरह की टाइल्स बिछाई जा रही हैं। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के चेयरमैन/मंडलायुक्त लोकेश एम. ने गत सप्ताह स्मार्ट रोड का निरीक्षण कर फुटपाथ की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से नाराजगी जताई थी। जगह-जगह से टाइल्स धंसी होने पर स्मार्ट सिटी सहारनपुर के सीईओ/नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को संस्था को नोटिस जारी करने व भुगतान में कटौती के निर्देश दिए थे। फुटपाथ की दुर्दशा के लिए कारें और दुपहिया वाहन खड़े करने वाले तथा कार्यदायी संस्था जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन

दुकानदार नहीं आ रहे बाज
स्मार्ट रोड की दोनों ओर के दुकानदार भी बाज नहीं आ रहे हैं। इन पर अतिक्रमण हटाओ अभियान का भी असर नहीं हो रहा है। ये लोग फुटपाथ के ऊपर दुकानें सजा रहे हैं। तमाम दुकानदार सुबह दस बजते ही दुकानों का आधा सामान फुटपाथ पर रख देते हैं।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत स्मार्ट रोड बनाना महत्वाकांक्षी परियोजना है। इस पर तेजी से कार्य चल रहा है। फुटपाथ पर वाहन खडे़ करने तथा दुकानें लगाने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील है कि शहर के विकास में सहयोगी बनें।-ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त/सीईओ, स्मार्ट सिटी सहारनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें