फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को स्कूल भेजने को तैयार नहीं अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को स्कूल भेजने को तैयार नहीं अभिभावक
विज्ञापन

सहारनपुर। सरकार 15 अक्तूबर के बाद सभी शिक्षण संस्थानों, सिनेमाघरों, स्वीमिंग पूल और मनोरंजन पार्कों को कुछ शर्तों के साथ खोलने की तैयारी में है। मगर 90 फीसदी से अधिक अभिभावकों का बच्चों को विद्यालय भेजने से इनकार स्कूल संचालकों की टेंशन बढ़ा रहा है। इसी प्रकार नई फिल्म रिलीज नहीं होने से सिनेमाघर संचालक भी कोई खास उत्साहित नहीं हैं। मगर उन्हें इस बात का संतोष है कि धीरे धीरे चीजें सामान्य हो रही हैं।
-------
सिनेमाघर संचालकों की बात...
सहारनपुर सिने एग्जीविटर एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वजीत सिंह पुंडीर ने बताया कि सरकार 50 फीसदी दर्शकों के साथ सिनेमाघरों को खोलने की बात कर रही है। मगर चूंकि कोई नई फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। ऐसे में 50 फीसदी दर्शक भी आना मुश्किल है। मगर अच्छी बात यह है कि जो लोग सिनेमा देखने के शौकीन हैं वह जा सकेंगे। इससे भी खास बात यह है कि सिनेमाघरों में काम करने वाले कर्मचारियों को पुन: रोजगार मिलेगा। उन्होंने बताया कि ज्यादातर सिनेमाघरों की मशीनें बंद रहने की वजह से खराब हो गई हैं। इनवर्टर और बैटरे भी खराब हो चुके हैं। पहले तो उन्हें दुरुस्त कराना होगा।
विज्ञापन

------
छह फीसदी अभिभावक तैयार
कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यालयों को खोलने के लिए सरकार ने आदेश जारी किया था। इसमें अभिभावकों की सहमति से विद्यालय खोलने की बात कही गई थी। माध्यमिक विद्यालयों ने जब अभिभावकों की सहमति ली तो मात्र पांच से छह फीसदी अभिभावक ही बच्चों को विद्यालय भेजने को तैयार हुए वह भी बच्चों की सुरक्षा की गारंटी के साथ। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दूबे ने बताया कि पांच से सात फीसदी अभिभावकों की सहमति की सूचना उनकी ओर से शासन को भेजी जा चुकी है।
-----
शिक्षकों के लिए पहले से खुले हैं विद्यालय
जनपद में सभी विद्यालय 50 फीसदी शिक्षकों की उपस्थिति के साथ खोले जा रहे हैं। इनमें यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के भी विद्यालय शामिल हैं। इनके अलावा महाविद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं और मौखिक परीक्षाएं पहले से चल रही हैं।
विज्ञापन

-----
स्वीमिंग पूल
प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि सरकार उन स्वीमिंग पूलों को खोलेगी, जहां कैंप चलते हैं। ऐसे स्वीमिंग पूल दिल्ली और मेट्रो सिटी में हैं। सहारनपुर में इस सीजन में स्वीमिंग पूल वैसे भी बंद हो जाते हैं। ऐसे में यहां स्वीमिंग पूल खोलने की जरूरत ही नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें