फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 को मेरठ में एमडी का घेराव करेगी भाकियू तोमर

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। भाकियू तोमर के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी सुदेशपाल सिंह ने कहा 19 अक्तूबर को मेरठ में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक का घेराव होगा। उन्होंने सत्यपाल मास्टर को जिला उपाध्यक्ष और धनबीर सिंह को तहसील उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा की। गांव हलवाना में आहूत बैठक में उन्होंने कहा कि आज समय की मांग है कि किसान एकजुट होकर अपने हकों की लड़ाई को तेज करें तभी तानाशाह सरकार की नींद टूटेगी। युवा के तहसील अध्यक्ष पारित उपाध्याय ने कहा कि मेरठ में घेराव के लिए क्षेत्र से आठ से दस बजे जाएंगी। इस दौरान तहसील अध्यक्ष अंकित चौधरी, तहसील महासचिव मनोज कांबोज, प्रवेश कांबोज, लुकमान मुखिया, विक्रम सिंह, चौ ऋषिपाल सिंह, चरण सिंह, देवेंद्र, महेंद्र सिंह, भगत, संदीप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें