फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आरक्षण के विरोध में दिल्ली जा रहे परशुराम सेना जिलाध्यक्ष को किया हाउस अरेस्ट

Sat, 22 Aug 2026 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी। यूजीसी और आरक्षण के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष गांव दिनारपुर निवासी आधार भारद्वाज को पुलिस ने समर्थकों सहित हाउस अरेस्ट कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई से नाराज आधार भारद्वाज ने सरकार पर विरोध की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए आंदोलन जारी रखने की बात कही। बताया गया कि स्वर्ण समाज की ओर से यूजीसी और आरक्षण के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया जाना था। इसमें शामिल होने के लिए परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष आधार भारद्वाज भी अपने समर्थकों के साथ दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे थे।
इसी दौरान पुलिस सुबह करीब छह बजे उनके दिनारपुर स्थित आवास पर पहुंची और उन्हें समर्थकों सहित घर में ही हाउस अरेस्ट कर लिया। इस दौरान काफी देर तक पुलिस और समर्थकों के बीच बातचीत होती रही। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें दिल्ली जाने से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें