फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पंचायत राज विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, खेत के पास पड़ी मिली लाश, जांच शुरू

Fri, 05 Aug 2022 01:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur Death Case: सफाई कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उसका शव पड़ा मिला। वहीं सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Saharanpur Death Case: सहारनपुर जनपद में पंचायत राज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव बेहट कोतवाली क्षेत्र में कांसेपुर गांव के पास संपर्क मार्ग पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है।

विज्ञापन


गांव नुनियारी निवासी अरविंद उर्फ लिल्लू (36) पंचायत राज विभाग में सफाई कर्मचारी था और उसकी तैनाती साढ़ौली कदीम ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत टोडरपुर में थी। गुरुवार की सुबह अरविंद घर से टोडरपुर जाने के लिए निकला था। उसने घर में सफाई कार्य करने के बाद सहारनपुर जाने की बात भी कही थी। शाम को वह घर नहीं पहुंचा।

वहीं शुक्रवार की सुबह उसकी लाश कांसेपुर-टोडरपुर संपर्क मार्ग पर चरण सिंह के खेत के पास पड़ी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचायत नामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: New Song: फरमानी नाज का नया गाना, यू-ट्यूब पर जल्द होगा रिलीज, हर तरफ गूजेंगा ‘हरे कृष्णा हरे कृष्णा’
विज्ञापन


सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं है। गांव वालों से पता चला है कि मृतक शराब अधिक पीता था। प्रथम दृष्टया यहीं माना जा रहा है कि उसकी मौत अधिक शराब पीने से हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें