त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की और अनुबंधित बसों को एक दिन पहले ही मंगलवार को इकट्ठा करा लिया गया। इससे विभिन्न रूटों पर बसों की कमी हो गई और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सहारनपुर में गंगोह रूट पर 29 अनुबंधित बसों का संचालन होता है, यह सभी बसें चुनाव के लिए अधिग्रहित कर ली गई हैं। मंगलवार को निगम की केवल दो बसों का संचालन गंगोह से होता मिला। इस रूट पर यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
गौरतलब है कि पंचायत चुनाव के लिए बीते कई दिन से बसों के अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही थी। प्रशासन ने सहारनपुर परिक्षेत्र में शामिल सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली तीनों जिलों से बसों की मांग की थी। सहारनपुर परिवहन परिक्षेत्र से चुनाव में कुल 278 बसों को लगाया है। जिनमें सहारनपुर की 62, छुटमलपुर की 31, मुजफ्फरनगर से 134 और खतौली डिपो से 51 बसों को लगाया गया है। बसों की वापसी 30 अप्रैल को होगी। सहारनपुर परिवहन परिक्षेत्र में 617 रोडवेज बसों का संचालन हो रहा है। इनमें से 278 बसें चुनाव में चली जाएंगी। इस कारण 339 बसें ही रूट पर रहेगी।
यह भी पढ़ें: ग्राउंड रिपोर्ट: पंचायतों में ‘सरकार’ बदलती रही पर तस्वीर नहीं बदली, सबूत हैं ये तस्वीरें
बसों का अधिग्रहण
- 15 अप्रैल तक मुजफ्फरनगर डिपो की 38 बसें सहारनपुर में रहेंगी।
- 13 से 19 अप्रैल तक खतौली डिपो से 16 बसें सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जाएंगी।
- 12 से 19 अप्रैल तक खतौली डिपो से नौ बसें सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जाएंगी।
- 27 से 29 अप्रैल तक खतौली डिपो की 26 बसें कर्मचारियों को लेकर हापुड़ जाएंगी।
- 16 से 19, 20 से 26 और 27 से 29 अप्रैल तक सहारनपुर डिपो की 18 व छुटमलपुर से 10 बसें मुजफ्फरनगर, शामली और बुलंदशहर जाएंगी।
- 20 से 26 अप्रैल तक सहारनपुर डिपो की तीन बसें शामली में रहेंगी।
- 24 से 29 अप्रैल तक सहारनपुर की 21, छुटमलपुर से 10 बसें शामली में रहेंगी।
- 17 से 19 अप्रैल तक सहारनपुर डिपो की 20, छुटमलपुर से 11 बसें मुजफ्फरनगर रहेंगी।
- 23 से 26 अप्रैल तक मुजफ्फरनगर की 48 बसें मेरठ व शामली में होगी।
- मुजफ्फरनगर डिपो की 48 बसें 27 अप्रैल को बुलंदशहर व हापुड़ जाएंगी।
यह भी पढ़ें: रोजे की हालत में भी लगवाई जा सकती है कोरोना वैक्सीन : देवबंदी उलमा
पंचायत चुनाव के लिए सहारनपुर परिवहन परिक्षेत्र की 278 बसों का अधिग्रहण हुआ है। जिन डिपो से बसें अधिग्रहित की गई हैं, वहां से बसों को समय से रवाना करने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों की सहूलियत देखते हुए बसों संचालन होगा।
- नीरज सक्सेना, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/