फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव 2021: सहारनपुर में नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया आज से शुरू, पढ़िए पूरा अपडेट

Sat, 03 Apr 2021 03:08 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

  • सहारनपुर में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया आज से शुरू
  • रविवार को भी जमा होंगे नामांकन पत्र
विज्ञापन
सहारनपुर में नामांकन पत्र जमा करने के लिए लगी लाइन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया आज शनिवार से शुरू हो गई है। जनपद के सभी 11 ब्लाक कार्यालयों पर बीडीसी, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए नामांकन पत्र जमा किए जा रहे हैं। नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया रविवार को भी चलेगी। 

विज्ञापन


बताया गया कि पहले दिन ही ब्लाक कार्यालयों पर नामांकन पत्र जमा करने के लिए भारी भीड़ लगी रही। नामांकन पत्र जमा करने आए लोग लाइन में लगे रहे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया गया। वहीं, जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में पांच न्यायालय परिसर में नामांकन पत्र जमा कराए गए हैं।

समितियों की बकायेदारी का नो-डयूज नहीं अनिवार्य 
किसी भी पद के उम्मीदवार को ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत की देयता (ड्यूज) का बकायेदार होने की स्थिति में नामांकन पत्र निरस्त हो जाएगा। हालांकि सहकारी समितियों के नोड्यूज (अनापत्ति प्रमाणपत्र) देना अनिवार्य नहीं होगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: मेरठ के बाद शामली में सामने आया थूक लगाकर रोटी बनाने का मामला, दो हिरासत में, पूछताछ जारी
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी देंगे रसीद 
उम्मीदवार जमानत की धनराशि कोषागार चालान द्वारा बैंक में या रसीद-385 के द्वारा नकद रिटर्निंग या सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के पास जमा करा सकेंगे। इसके बदले उम्मीदवार को शुल्क जमा की रसीद दी जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें